हरियाणा में स्‍थानीय निकाय चुनाव में जीती कीनिया की महिला, 22 में भाजपा की जीत

चंडीगढ़, जेएनएन। Haryana Local Body Election Results 2022: हरियाणा के 46 शहरों में किसका सिक्का चला इसका फैसला आज हो जाएगा। 28 नगर पालिकाओं और 18 परिषदों में चेयरमैन पद में से 22 पर भाजपा की जीत हुई है। कुरुक्षेत्र के इस्‍माइलाबाद में कीनिया की एक महिला चेयरमैन चुनी गई है।



चुनव में चेयरमैन पद के लिए 406 और पार्षद पद के लिए 3098 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनकी हार-जीत का फैसला मतदाता इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से निकल रह है। मतगणना जारी है। यमुनानगर में चैयरपर्सन पद पर भाजपा ने बाजी मारी है। सुबह ठीक आठ बजे मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और दोपहर एक बजे तक सभी निकायों में चुनावी नतीजे आ गए थे।

कैथल में नगर परिषद के चेयरपर्सन पद पर भाजपा उम्‍मीदवार की जीत हुई है। भाजपा की सुरभि गर्ग ने चेयरपर्सन पद पर जीत हासिल की है।


आप की निशा बनी इस्माईलाबाद नपा की पहली चेयरमैन, मूल प से केन्‍या की हैं रहनेवाली


कुरुक्षेत्र की इस्माईलाबाद नगरपालिका से नव निर्वाचित चेयरमैन निशा कानो वांघा मूल रूप से कीनिया की रहने वाली है। वह पढ़ाई करने इंग्लैड़ चली गई थी। इस्माईलाबाद निवासी पुनीत गर्ग इंग्लैंड पढ़ाई करने गया था। पुनीत गर्ग ने यहां निशा कानो वांघा के साथ लव मैरिज की थी। वह शादी के बाद इस्माईलाबाद आकर रहने लगे।

पुनीत गर्ग ने इस्माईलाबाद ग्राम पंचायत से सरपंच पद का पिछला चुनाव लड़ा था। वह इसमें हार गए थे। सरकार ने 2018 में इस्माईलाबाद नगरपालिका बनाई थी। यह इस्माईलाबाद नगरपालिका का पहला चुनाव था। निशा कानो वांघा आम आदमी पार्टी के टिकट पर चेयरमैन पद के लिए मैदान में उतरी थीं।


कालका नगर परिषद के चेयरमैन पद पर भाजपा की जीत


कालका नगर परिषद के चेयरमैन पद पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण लाल लांबा 6481 वोटों से जीते।

गन्‍नौर , कुंडली और गोहाना में भाजपा की जीत


सोनीपत के गन्नौर, कुंडली और गोहाना में बीजेपी उम्मीदवार जीते। कुंडली में चेयरमैन पद पर भाजपा की शिमला देवी ने आप की अंजलि को 71 वोट से हराया। वहीं गन्नौर में चेयरमैन पद पर बीजेपी के अरुण त्यागी ने निर्दलीय सतप्रकाश को छह हजार से अधिक वोटों से हराया। गोहाना नप में चेयरमैन के लिए बीजेपी की रजनी विरमानी तीन हजार से अधिक वोटों से जीती

यमुननगर में भाजपा की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा 122 मतों से विजयी हुईं। कालका में तीसरे राउंड में प्रधान पद के उम्मीदवार कृष्ण लांबा विधायक प्रदीप चौधरी समर्थित पवन कुमारी शर्मा से 2885 से वोटों से आगे हैं। रानिया में चेयरमैन पद के चुनावी मुकाबले में इनेलो समथ्रित्‍ मनोज सचदेवा ने बिजली मंत्री व भाजपा समर्थित दीपक गाबा को हरा दिया है। ऐलनाबाद में कांग्रेस समर्थित राम सिंह सोलंकी ने भाजपा प्रत्याशी राजेश को हरा दिया है।

ऐलानाबाद में कांग्रेस समर्थित राम सिंह सोलंकी की चेयरमेन पद पर जीत


ऐलनाबाद में चेयरमैन पद पर कांग्रेस समर्थित राम सिंह सोलंकी 347 वोटों से जीते। राम सिंह सोलंकी को 7471 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा समर्थित राजेश कुमार को 7124 मत मिले हैं। इनेलो के विजय कुमार को 2066 मत मिले। आम आदमी पार्टी के हरपाल सिंह को 867 मत मिले। बसपा के पुष्पेंद्र को 499, निर्दलीय हनुमान दास को 368 व नोटा को 203 मत मिले हैं।

बावल नगर पालिका चेयरमैन पद पर बीरेंद्र महलावत विजयी


रेवाड़ी जिले की बावल नगर पालिका के चेयरमैन पद पर वीरेंंद्र महलावत विजयी रहे। उनको एसडीएम एवं आरओ संजीव कुमार ने जीत का सर्टिफिकेट दिया।

स्थानीय निकायों के नतीजे सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन की आगामी रणनीति तय करेंगे। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के चुनाव मैदान में नहीं उतरने से गठबंधन के लिए अधिकतर निकायों में राह आसान है। हालांकि विभिन्न स्थानों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 18 नगर परिषदों में चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने 14 और जजपा ने चार प्रत्याशी उतारे, जबकि पार्षद के लिए भाजपा के 101 उम्मीदवार हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी ने 18, इनेलो ने 15, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने चार और बसपा ने 10 सीटों पर नगर परिषद की चेयरमैन पद के लिए दांव खेला।


नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने 19, जजपा ने चार, आप ने 26, इनेलो ने 11 व बसपा ने सात सीटों पर प्रत्याशी उतारे हुए हैं। पालिकाओं में वार्ड पार्षद के लिए भाजपा ने 34, आप ने नौ, इनेलो ने सात व बसपा ने एक सीट पर सिंबल पर चुनाव लड़ा है।


राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि बुधवार को मतगणना के दिन संबंधित क्षेत्रों में ड्राइ-डे रहेगा जिस कारण शराब के ठेके पूरी तरह बंद रहेंगे। कड़ी सुरक्षा �

No comments:

Post a Comment

Primal Beast Male Enhancement Gummies Surveys (Be careful!!) Free Preliminary 'Nutra Shelter Base Monster! In addition to Chewy candie...